अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, 3.30 से 5.30 बजे के बीच में विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में होगा अंतिम संस्कार
LIVE UPDATES: अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुका है। एयरपोर्ट पर अनिल कपूर सहित कई सितारे और फैन पहुंचे। श्रीदेवी की शोक सभा बुधवार को मुंबई के अंधेरी में सुबह 9:30 बजे से शुरु होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। वहीं श्रीदेवी की अन्तिम यात्रा बुधवार को मुंबई के विले पार्ले से शाम 3:30 बजे शुरु होगी। इसके बाद 3.30 से 5.30 बजे के बीच में विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले, क्लीयरेंस पाने के लिए कपूर परिवार को औपचारिकताएं पूरी करने में काफी वक्त लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी के परिवार के दो सदस्य और भारतीय दूतावास के दो प्रतिनिधि मंगलवार सुबह 8 बजे से 11.30 बजे तक दुबई पुलिस स्टेशन में ही मौजूद थे।
बता दें कि श्रीदेवी की मौत पर दुबई फॉरेंसिक डिपार्टमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट में सोमवार को बड़ा खुलासा किया गया था। पहले कहा जा रहा था कि श्रीदेवी का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है, लेकिन रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि उनकी मौत शनिवार (24 फरवरी) की रात बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई थी। श्रीदेवी अपने परिवार के साथ दुबई दुबई से स्पेशल विमान में श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गया है। अभिनेता अनिल कपूर एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं।
– देर शाम तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचेगा। बुधवार दोपहर 3:30 बजे के बाद जुहू के पवनहंस क्रिमेटोरियम में अभिनेत्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है। दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन की ओर से बताया गया कि इन तरह के मामलों में होने वाली सभी जांच और प्रक्रियाओं को पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर देने का फैसला किया गया।
– खलीज टाइम्स के मुताबिक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई शवगृह से मुहैसना ले जाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा श्रीदेवी का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है।
– पुलिस द्वारा क्लीयरेंस मिलने के बाद श्रीदेवी का परिवार दुबई शवगृह पहुंच गया है। यहां से उनके पार्थिव शरीर को लेप लगाकर सुरक्षित करने के लिए मुहैसना ले जाया जाएगा।
– दुबई पुलिस ने श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत ले जाने की इजाजत दे दी है। दुबई पुलिस ने उनकी मौत में किसी साजिश को एंगल को खारिज किया है, लेकिन औपचारिकताएं पूरी करने में इतना वक्त लग गया।
– श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत रवाना करने के लिए दुबई में बहुत सी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर की मदद करने के लिए दुबई रवाना हो चुके हैं।
– ताजा जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अभी भी दुबई के शवगृह में ही है। चूंकि दुबई पुलिस ने यह केस ‘दुबई लोक अभियोजक’ यानी सरकारी वकील को ट्रांसफर कर दिया है, इसलिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर पर लेप लगाने के लिए मंजूरी की जरूरत होगी।
– खलीज टाइम्स के मुताबिक श्रीदेवी के केस को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है, बल्कि दुबई के आम कानून के तहत सारी प्रकिया पूरी हो रही है। अफसरों का कहना है कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पार्थिव शरीर को कपूर परिवार के हवाले किया जा सके।
– श्रीदेवी के शव को भारत लाने से पहले उस पर लेप भी लगाया जाएगा, ताकि वह सुरक्षित रहे। यूएई के अखबार खलीज टाइम्स के मुताबिक शवलेपन करने की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच की जाती है, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में यह प्रक्रिया आदेश के मुताबिक दिए गए समय में भी की जाती है।
– बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि सबसे ज्यादा दुख की बात यह है कि वह अपनी बेटी जाह्नवी को लॉन्च होते नहीं देख सकीं। उन्होंने कहा, ‘पूरे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’
– फिलहाल दुबई पुलिस ने यह मामला ‘दुबई लोक अभियोजक’’ यानी की दुबई के सरकारी वकील को सौंप दिया है। दुबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी गई थी। वहीं कहा जा रहा है कि वकील फॉरेंसिक डिपार्टमेंट की ओर से दी गई जानकारी से संतुष्ट नहीं हैं। टाइम्स नाऊ के मुताबिक सरकारी वकील जुमेराह अमीरात टावर्स होटल के सीसीटीवी फुटेज को देखना चाहते हैं। वकील द्वारा होटल से फुटेज की मांग की गई है।
– रिपब्लिट टीवी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के पति और फिल्म डायरेक्टर बोनी कपूर से इस मामले में करीब 16 से 18 घंटे तक पूछताछ भी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को पुलिस ने बोनी कपूर को बुलाया था और रात भर पुलिस मुख्यालय में उनसे पूछताछ की गई थी। उसके बाद पुलिस ने बोनी को होटल वापस लौटने की इजाजत दी थी।
– यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि दुबई पुलिस एक और ‘‘मंजूरी’’ मिलने के बाद ही शव सुपुर्द कर सकती है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किस तरह की ‘‘मंजूरी’’ की जरूरत है। सूरी ने कहा, ‘‘यह उनकी आंतरिक प्रक्रिया है। हम नहीं जानते।’’ दुबई सरकार ने ट्विटर पर लिखा कि पुलिस ने मामला ‘‘दुबई लोक अभियोजन’’ को सौंप दिया है जो इस तरह के मामलों में अपनायी जाने वाली कानूनी प्रक्रिया का पालन करेगा।
– भारत में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार किया जा रहा है। 58 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन उनका शव अभी तक भारत नहीं पहुंचा है। उनका अंतिम संस्कार एक बार फिर टाला जा सकता है, क्योंकि दुबई प्रशासन अभी सारी औपचारिकताएं पूरी करने में लगा हुआ है। मुंबई में श्रीदेवी के घर में फिल्म सितारों का तांता लगा हुआ है। हर कोई कपूर परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दे रहा है। एक शादी अटेंड करने गई थीं।


No comments