Breaking News

दुबई से रात तक आएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, कल दोपहर 3:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन की ओर से बताया गया कि इन तरह के मामलों में होने वाली सभी जांच और प्रक्रियाओं को पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर सौंपने का फैसला किया गया। दुबई से रात तक आएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, कल दोपहर 3:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

UPDATES: अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लेकर उनके परिजन कुछ ही देर में दुबई से रवाना होंगे। दुबई पुलिस ने सभी तरह की जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को सौंप दिया है। रवाना होने से पहले मुहैसना में पार्थिव शरीर पर लेप लगाकर उसे सुरक्षित किया गया। इससे पहले, क्लीयरेंस पाने के लिए कपूर परिवार को औपचारिकताएं पूरी करने में काफी वक्त लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी के परिवार के दो सदस्य और भारतीय दूतावास के दो प्रतिनिधि मंगलवार सुबह 8 बजे से 11.30 बजे तक दुबई पुलिस स्टेशन में ही मौजूद थे।
बता दें कि श्रीदेवी की मौत पर दुबई फॉरेंसिक डिपार्टमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट में सोमवार को बड़ा खुलासा किया गया था। पहले कहा जा रहा था कि श्रीदेवी का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है, लेकिन रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि उनकी मौत शनिवार (24 फरवरी) की रात बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई थी। श्रीदेवी अपने परिवार के साथ दुबई में एक शादी अटेंड करने गई थीं।

No comments