वेनेजुएला में जेल में आग लगने से लगभग 68 लोगों की मौत
काराकास। वेनेजुएला के शीर्ष के अभियोजक ने बताया कि पुलिस की हाजत में आगलगने से 68 लोगों की मौत हो गई। कैदियों के अधिकारों से जुड़े एक संगठनका कहना है कि कैदियों ने जेल से भागने का प्रयास किया था।
अधिकारी तारेक विलियम साब ने ट्विटर पर बताया, ‘‘काराबोबो के पुलिस मुख्यालयमें हुई भयावह घटनाओं के मद्देनजर हमने चार अभियोजकों को नियुक्त किया है ताकि उसकी जांच की जा सके। वहां लगी आग में68 लोगों की मौतहुई है।’’

No comments