उत्तर कोरिया की परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता का UNO ने किया स्वागत
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में उत्तर कोरिया कीसूचित प्रतिबद्धता का स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होने वाली मुलाकात से पहले उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन हाल हमें बीजिंग यात्रा पर पहुंचे थे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में कदम बढ़ाने का वचन देते हुए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का समर्थन हासिल करना था।
संरा प्रमुख के प्रवक्ता फरहान हक की ओर से जारी वक्तव्य में आज कहा गया, ‘‘ महासचिव डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया की परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रतिसूचित प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं।’’ इसमें कहा गया, ‘‘ महासचिव हाल में हुई सकारात्मक गतिविधियों को गंभीर वार्ता की दिशा में एक लंबी प्रक्रिया के तौर पर देखते हैं जिससे सतत शांति और कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा।’’ उत्तर कोरिया का आधिकारिक नाम डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया है।
किम अचानक ही बीजिंग के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। वर्ष2011 में सत्ता में आने के बाद यह संभवत: उनका पहला विदेश दौरा है। किम और शी के साथ बैठक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि उत्तर कोरिया की सूचित प्रतिबद्धता या दिखाती है कि कोरियाई प्रायद्वीप का परमाणु नि:शस्त्रीकरण संभव है। उन्होंने लिखा है, कल रात चीन के शी चिनफिंग की ओर से एक संदेश मिला कि किम जोंग उन के साथ उनकी बैठक सफल रही। और किम मुझसे मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं।


No comments