Breaking News

कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए नन्दी, बिताया समय, कई मुद्दों पर की चर्चा, इलाहाबाद एयर पोर्ट 2018 तक जनता को होगा समर्पित,13 शहरों की यात्रा

इलाहाबाद 29 अप्रैल: प्रदेश के स्टाम्प एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को दक्षिणी क्षेत्र के तीन मंडलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। दिन भर उनके बीच रहने के अलावा मंत्री ने उनके साथ भोजन भी किया।

चिलचिलाती गर्मी में नन्दी जी ने कार्यकर्ताओं के बीच रहकर सभी का कुशलक्षेम पूछा और कई मुद्दों पर उनसे चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कई जन समस्यांए भी सुनीं और इसके निस्तारण के लिए जरूरी निर्देश दिए। सुबह 10.30 बजे नन्दी जी लाल कॉलोनी, करेलाबाग में दीपक श्रीवास्तव और शंभु शरण श्रीवास्तव के घर पहुँचे। यहां पर सभी के साथ मिलकर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनी।


इसके बाद चक रघुनाथ, नैनी स्थित एडवोकेट रविन्द्र कुमार त्रिपाठी के घर पर विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा की। नन्दी ने उत्साहित कार्यकर्ताओं, बूथ मंडल अध्य्क्ष और सभी सदस्यों के साथ यहां दोपहर का भोजन किया। अपने इलाहाबाद दौरे के क्रम में नन्दी जी ने बाई का बाग, कीटगंज में रहने वाले राम नाथ दुबे, रामबाग सेक्टर अध्य्क्ष के घर पहुँचकर स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान नन्दी जी ने राजेश केसरवानी, चौक मंडल अध्य्क्ष समेत भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि उन सभी की बदौलत वो सभी लोगों की सेवा में तत्पर है।
प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में चल रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए नन्दी ने कहा कि इलाहाबाद में नया एयरपोर्ट इस साल दिसंबर तक बनकर तैयार हो जायेगा। साथ ही 13 नगरों के लिए हवाई सेवा यहां से शुरु होगी। लोगों से मिलने का सिलसिला सर्किट हाउस में भी चलता रहा जहां नन्दी जी ने कई लोगों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं सुनी और हर संभव मदद का आस्वाशन दिया।
ग़ौरतलब है कि नन्दी जी जब भी इलाहाबाद दौरे पर होते है तो जनता के बीच रहना पसंद करते है। इस क्रम में मंत्री या तो अपने आवास पर जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनते है या फिर कई कार्यक्रम में सम्मिलित होते है।

इलाहाबाद एयरपोर्ट दिसंबर 2018 में बनकर होगा तैयार

प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में चल रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए नन्दी ने कहा कि इलाहाबाद में नया एयरपोर्ट इस साल दिसंबर तक बनकर तैयार हो जायेगा। साथ ही 13 नगरों के लिए हवाई सेवा यहां से शुरु होगी। इलाहाबाद से कई प्रमुख शहर जैसे बैंगलोर, भोपाल, भुबनेश्वर , मुंबई , गोरखपुर , देहरादून , इंदौर, कोलकाता, नागपुर, रायपुर, पुणे, पटना और लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। 

No comments