Breaking News

शुआट्स में काउंसिलिंग 3 जुलाई से,, Counseling of SHUATS will commence from July 3

 हिग्गिनबाॅटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विगत 1910 से उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए विख्यात है। यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों को स्थायित्व प्रदान करने में सफल रही है। वर्तमान कुलपति मोस्ट रेव्ह प्रो. राजेन्द्र बी. लाल के अथक प्रयासों एवं कुशल मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अंतर्गत स्वतंत्र प्रभार के राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने 20.10.2013 को इस विश्वविद्यालय को ‘ए’ ग्रेड से विभूषित किया, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी शुआट्स को 04.03.2014 को ‘ए’ कटेगरी वाले विश्वविद्यालय की सूची में स्थान प्रदान किया।

 इस संस्थान ने अपनी 108 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा में देश-विदेश में अपनी दृष्टांत- ‘गोस्पेल एण्ड पलाऊ’ और मिशन - ‘भूखो को भोजन’ और सिद्धांत ‘भूमि की सेवा’ पर देश व प्रदेश की सेवा की है। वर्तमान में यह विश्वविद्यालय कृषि के अलावा कृषि अभियांत्रिकी, गृह विज्ञान, डेयरी टेक्नोलाॅजी, पशु विज्ञान के साथ-साथ विश्वविद्यालय का विभक्तिकरण इंजीनियरिंग और अभियांत्रिकी, प्रबंधन-शास्त्र, जैव-प्रौद्योगिकी, मेडिकल साइंसेज और प्रायोगिक विज्ञान जो अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार उपयोगी है, संचालित कर रहा है।
मीडिया प्रभारी डा0 मनोज जैकब ने बताया कि 2018-19 सत्र में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 3 जुलाई को प्रातः 9 बजे से आरंभ होगी जिसमें प्रथम दिन क्रिश्चियन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी जबकि जनरल छा़त्र-छात्राओं की काउंसिलिंग 4 जुलाई से प्रारम्भ होगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया 16 जुलाई तक चलेगी तत्पश्चात स्नातक पाठ्यक्रमों की कक्षायें 17 जुलाई तथा परास्नातक पाठ्यक्रमों की कक्षायें 18 से आरंभ होंगी। काउंसिलिंग का विस्तृत विवरण एवं काॅल लेटर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उक्त आयामों में विशिष्ट भूमिका परामर्शदाताओं के द्वारा विभिन्न विभागों में संचालित शैक्षिक कार्यक्रमों की उपयुक्तता और भविष्य-निर्धारण में अहम् योगदान के लिए छात्र-छात्राओं को विषय-वस्तु से अवगत करवायेंगे। इसके अलावा शैक्षिक कार्यक्रम में प्रशिक्षण और रोजगार की संभावनाओं को रोजगार रिकार्डों के आधार पर भी प्रकाश डालेंगे। काउंसिलिंग के दौरान समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष एव विशेषज्ञ, संचालित शैक्षिक और शोध कार्यों, सुविधाएं और उपलब्धियों पर विभिन्न स्टालों के माध्यम से छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करायेंगे एवं उनके भविष्य निर्माण हेतु परामर्श प्रदान करेंगे।
डा0 जैकब ने एंटी-रैगिंग सेल की स्थापना के बारे में जानकारी दी जो कि राघवन कमेटी और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के नियमावली पर कार्य करेगी । इसके अंतर्गत वार्डेन और प्राक्टरों की विभिन्न टीमों का गठन किया गया है जो कि नये प्रवेशार्थियों पर संवैधानिक निगरानी रखेगी। विश्वविद्यालय द्वारा रैगिंग पर अंकुश लगाने के लिए नये छात्रों को अलग हाॅस्टल की सुविधा दी गयी है जो कि केवल नये छात्रों के लिए आरक्षित रहेगी। काउंसिलिंग में पारदर्शिता हेतु इंटेलीजेन्स एण्ड विजिलेन्स सेल विश्वविद्यालय में काउंसलिंग और रजिस्ट्रेशन के दौरान हर गतिविधियों पर निगरानी रखेगी।

 Counseling of SHUATS will commence from July 3

The counseling for various UG & PG courses for the session 2018-19 at Sam Higginbottom University of Agriculture, Technology & Sciences, Allahabad will start from July 3 at 9.00 AM, informed Media Incharge Dr. Manoj Jacob.
SHUATS is a 108 years old institution of higher education providing qualitative education, research and extension to upgrade social status of rural community. Under the dynamic leadership of Vice Chancellor Most Rev. Prof. Rajendra B. Lal, the Institution is awarded with ‘A’ Grade on 25-10-2013 by NAAC an independent body under University Grant Commission. On the same guidelines Ministry of Human Resource Development, Govt of India has also accredited SHUATS with “A” Category on 04-03-2014. This institution will inculcate positive thoughts among its progressive students.
Dr. Manoj Jacob said that on 3rd July counseling for various undergraduate courses such as B.Sc. Agriculture, Horticulture, Home Science, Forestry, Food Tech, MLT, Animal Husbandry & Dairy, PCM, PCFS, PMCS, ZBC, LSCFS, Public Health, Animation & Visual Effect, Biotech, B.Tech Agriculture Engg, Food Tech Engg, Water Resource Engg, Civil Engg, Mechanical Engg, Production & Industrial Engg, Electrical & Electronic Engg, Electrical Engg, Electronic & Communication Engg, Electronic & Instrumentation Engg, Dairy Technology, Computer Science & Engg, Biotech, Bioinformatics alongwith BCA, BA, BBA, BABD, B.Pharma, B.Lib, B.Com, Journalism & Mass Com etc will held for Christian candidates while counseling for general candidates will be started from July 4, 2018. All UG & PG classes will be commenced from 17th and 18th July respectively.
Dr. Jacob informed that various facilities has been provided by University to students viz hostel, mess, health, experimental research and placement etc. In order to facilitate all the new entreats various stalls of all the department are installed supervised by concerned Head and Faculty to provide students with future career guidelines.
The details of counseling schedule along with call letters are available on University website "www.shuats.edu.in".

                                                                  (Dr. Manoj Jacob)
Admin. Officer & Media Incharge

No comments