Breaking News

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हड़ताल रोक पर अधिवक्ताओ में भारी रोष

हापुड :  बार काउंसलिंग आफ इंडिया के आव्हान पर आज बार काउंसिल हापुड के अध्यक्ष संजय कंसल के द्वारा एक बैठक बार हाल में सम्पन्न की गई। बैठक में बोलते हुये अधिवक्ताओ ने सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ताओ द्वारा अपनी मांग या उपेक्षा से त्रस्त होने की स्थिति में की जाने वाली हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

जिसपर आपत्ति दर्ज करते हुये अधिवक्ताओ ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अधिवक्ताओ के अधिकारों का हनन बताते हुये कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
  हालांकि दिन भर अधिवक्ता आने वाले फरियादियों से सूत्रों के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपने हड़ताल पर होने की बात कहते रहे परंतु लिखित बयान में काउसलिंग के अध्यक्ष संजय कंसल ने प्रेस नोट के जरिये सिर्फ बैठक कर सर्वोच्च न्यायालय के खिलाफ अधिवक्ताओ का रोष होना बताया।
 बैठक में अधिवक्ता यतीश शर्मा,भोपाल शिशोदिया, मुकुल अग्रवाल,इंतजार अली,विकास त्यागी,अनिल शिशोदिया,मनोज शर्मा,बिजेंद्र चौहान ,कुलदीप गुप्ता,सुनील आजाद,लोकेश केन,उषा रानी,वेदप्रकाश कोरी,राजीव शर्मा,अकबर अली,जावेद अकरम,सुरेश सैनी, हरीश शर्मा आदि सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

No comments