विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल बना चैम्पियन
अभिनव मैन ऑफ दि टूर्नामेंट, आकाश बेस्ट बैट्समैन, आदित्य बेस्ट बालर का खिताब
![]() |
| अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने वाली विष्णु भगवान स्कूल की टीम |
इलाहाबाद। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने किशोरी लाल क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से हराकर केशव सहाय स्मारक अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली है।
सीएवी कालेज मैदान पर रविवार को हुए फाइनल में टास हारकर किशोरी लाल अकादमी ने 21.5 ओवर में 93 रन (आकाश गुप्ता 27, अभय गौतम 3/09, सुमित सिंह 3/21) बनाए। जवाब में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने 17.2 ओवर में 3 विकेट पर 96 रन (अभिनव गुप्ता 50 नाबाद, आशीष भारतीय 23, आकाश, आयूष व विकास एक-एक विकेट) बना लिए।
मैच से पहले अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति आरडी खरे ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया तथा समारोह की मुख्य अतिथि स्वर्गीय केशव सहाय की धर्मपत्नी मधु सहाय और अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी व विनोदकांत ने पुरस्कार वितरित किए। अभिनव गुप्ता को मैन ऑफ दि टूर्नामेंट, आकाश गुप्ता को बेस्ट बैट्समैन एवं आदित्य सिंह को बेस्ट बालर चुना गया। समारोह में शहर के वरिष्ठ क्रिकेटरों को भी सम्मानित किया गया। मैच में मो. नबी व राहुल श्रीवास्तव अंपायर तथा खुर्शीद अहमद राईन स्कोरर रहे। कमेंट्री अनवर सिद्दीकी व रमेश चंद्र पांडेय ने की। आयोजन सचिव परवेज आलम ने धन्यवाद ज्ञापन एवं आशुतोष तिवारी ने संचालन किया। इस मौके पर बृजेश सहाय, हनुमान उपाध्याय, टीपी पाठक, अभिषेक चौहान, अरुण शुक्ल, सिम्मी सहाय, अखिलेश श्रीवास्तव, विमलेंदु त्रिपाठी, रजनीकांत, बब्बन राठौर, सिम्मी सहाय, सीमा अग्रवाल, प्रियाभा तिवारी एवं पल्लवी दीपक चंद्रा उपस्थित रहीं।


No comments