Breaking News

इविवि चुनाव: 19031 मतदाता करेंगे नये छात्रसंघ का चुनाव

इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ का चुनाव पांच अक्टूबर को है, जिसमें कुल बीस मतदान केन्द्रों के 44 बूथों पर 19,031 मतदाता नये छात्रसंघ के पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। उक्त जानकारी निर्वाचन अधिकारी प्रो. आर.के उपाध्याय ने देते हुए बताया है कि मतदान सुबह आठ बजे से दो बजे तक होगा।

     इसके लिए सीनेट हाउस परिसर में 14 मतदान केन्द्रों पर कुल 29 बूथ बनाये गये हैं। जिन पर 13,454 छात्र मतदान करेंगे। महिला कालेज परिसर में छह मतदान केन्द्रों पर कुल 15 बूथ बनाये गये हैं, जिन पर 5,577 छात्राएं मतदान करेंगी। मतगणना का कार्य केन्द्रीय पुस्तकालय के रीडिंग हाल में पांच अक्टूबर को आर.ओ, मतगणना समिति, मतगणना प्रेक्षक, तकनीकी प्रेक्षक, डी.एस.डब्लू, अध्यक्ष पद के समस्त प्रत्याशियों की उपस्थिति में होगा। छह अक्टूबर को प्रातः 11 बजे छात्रसंघ भवन पर निर्वाचित प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

No comments