Breaking News

जफर एडवोकेट को मिली शहर उत्तरी उपाध्यक्ष की कमान, सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 8,11,13 अक्टूबर को-महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन

समाजवादी पार्टी शहर उत्तरी मे साईकिल दौड़ाने के लिए कृतसंकल्पित* (रविन्द्र यादव) ।शहर उत्तरी विधान सभा की कमेटी का गठन कर दिया ।
गया है

 उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष रवीन्द्र यादव रवि एडवोकेट ने ज़फर अहमद एडवोकेट , ओम प्रकाश यादव एडवोकेटऔर मो०हसीब  को उत्तरी विधान सभा का उपाध्यक्ष तो सै०मो०हामिद को महासचिव की ज़िम्मेदारी सौंपी।राजेश कुमार (पप्पू पासी)को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
सऊद अहमद,रंजीव निषाद (पार्षद),नरेश यादव,गौरव वर्मा,लक्ष्मण सिंह यादव,सतीश कुमार (पार्षद पुत्र),सुरेश यादव,बब्लू भारतीया,जयशंकर रावत,(बब्लू),अनमोल यादव,विवेक कुमार यादव,अरुण सोनकर व अर्शिया बानो को शहर उत्तरी विधान सभा का सचिव नामित किया गया।रामू निषाद,माईकल ऐसफ,योगेश पटेल,उमा देवी,मनोज श्रीवास्तव,पिन्टू यादव,संजीव नेब को कार्यकारिणी सदस्य के रुप मे जगह मिली ।रोहित यादव को शहर उत्तरी विधान सभा का मीडिया प्रभारी बनाया गया।नगर कार्यालय चौक मे एक सादे कार्यक्रम मे सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर तथा मनोनयन पत्र सौंप कर पद एंव निष्ठा की शपथ दिलाई गई।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,महासचिव योगेश यादव,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी सहित अन्य नेताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजवाद को आत्मसात करते हुए मा०मुलायम सिंह यादव की नितियों व मा०अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास कार्यों का बखान करते हुए मोदी योगी सरकार की खामियों को जन जन तक पहोंचाने का आहवाहन किया।
         
*सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 8,11,13 अक्टूबर को*


समाजवादी पार्टी महानगर का कार्यकर्ता सम्मेलन महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता मे आगामी 8,11व 13अकटूबर को शहर की तीनो विधान सभा मे होगा।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने बताया की शहर दक्षिणी विधान सभा का सम्मेलन 8 अकटूबर को मुठ्ठीगंज स्थित मुंशी राम की बगिया मे शहर उत्तरी विधान सभा का 11अकटूबर को कटरा रायल गार्डेन मे और शहर पशचिमी विधान सभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आर के गेस्ट हाउस मुण्डेरा मे आयोजित किया गया है जिसमे आगामी लोक सभा चूनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शहर दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष मो०ग़ौस,शहर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष रविन्द्र यादव व शहर पशचिमी विधान सभा अध्यक्ष विक्रम सिंह पटेल अपनी कमेटी को चूस्त दूरुस्त करने और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लिए लगातार बूथ लेविल की बैठके कर रणनिती बना रहे हैं ।

No comments