शीनम परवीन व सबाहत इरम पद्माक्षी अवार्ड से सम्मानित
उस्मान खान
अंता 4 अक्टूबर : राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अंता में गुरुवार को गार्गी पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जीनियस स्कूल की प्रतिभावान छात्रा शीनम परवीन 12वीं कला वर्ग एवं सबाहत इरम कक्षा आठवीं को अल्पसंख्यक वर्ग में जिले में प्रथम स्थान आने पर पद्माक्षी पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
शिक्षा फाउंडेशन राजस्थान जयपुर शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिभावान छात्राओं के लिए आयोजित किए गए गार्गी पुरस्कार सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
शाला निदेशक नासिर हुसैन ने बताया कि 12वीं कला वर्ग में जिले में प्रथम स्थान आने पर शीनम को एक लाख रुपए तथा सबाहत इरम को जिले में प्रथम आने पर चालीस हजार की राशि उनके बैंक खाते में जमा करा दी जाएगी , वहीं शीनम को स्कूटी भी प्रदान की जाएगी । छात्राओं के सम्मानित होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार मीणा सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने शुभकामनाएं दी । दूसरी ओर प्रतिभावान मुस्लिम समाज की छात्राओं के पद्माक्षी अवार्ड से सम्मानित होने पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आफाक अहमद खान ,रोटरी क्लब के गवर्नर अशफाक खान एनटीपीसी ,जिला मदरसा बोर्ड चेयरमैन मकसूद अली , वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष हुसैन पठान , राकमा ब्लॉक अध्यक्ष जावेद रईस ,अल्पसंख्यक कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रदेश सचिव जाहिद खान , ब्लॉक अध्यक्ष शकील अहमद , सहित अन्य ने छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जाहिर कर उन्हें दिली मुबारकबाद दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।



No comments