Breaking News

विवेक तिवारी हत्याकांड : बर्खास्त सिपाहियों से जेल में पूछताछ

विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपित बर्खास्त सिपाहियों प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार से एसआइटी ने गुरुवार को गोसाईगंज जेल में पूछताछ की। टीम ने दोनों आरोपितों से 28/29 सितंबर की रात हुई घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। आरोपितों ने एसआइटी को आत्मरक्षा में गोली चलाने की बात दोहराई है। 

पुलिस की बाइक में बार-बार टक्कर मारी

एसआइटी प्रभारी आइजी सुजीत पांडेय के मुताबिक, साक्ष्य संकलन की दिशा में टीम काम कर रही है। अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी और तथ्य एकत्र करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। जेल में भी हत्यारोपितों से पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपित प्रशांत ने पूछताछ में कहा है कि उसने और संदीप ने संदिग्ध गाड़ी देखकर सामने से रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान सना की तरफ गाड़ी का शीशा खुला था। विवेक और सना को रोकने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने गाड़ी पीछे कर उनकी बाइक में बार-बार टक्कर मारी। इस पर आत्मरक्षा में प्रशांत ने गोली चला दी।
[05/10 9:09 am] L N. Singh: सूचना किसने दी, पहले कौन पहुंचा

घटना का रीक्रिएशन करने और कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाने के बाद जेल पहुंची एसआइटी ने आरोपितों से घटनाक्रम के बारे में कई सवाल पूछे। सूत्रों का कहना है कि आरोपितों से बाइक के क्षतिग्रस्त होने के बारे में पूछताछ की गई। यही नहीं, एसआइटी ने दोनों से गोली चलाने के बाद की कार्रवाई के बारे में भी पूछा। एसआइटी ने आरोपितों से पूछा कि गोली चलाने के बाद गोमतीनगर पुलिस को सूचना किसने दी थी। मौके पर सबसे पहले कौन अधिकारी पहुंचा था? एसआइटी ने आरोपितों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगाले हैं और वारदात के बाद जिन-जिन लोगों से दोनों की फोन पर बात हुई है, उनसे भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। 

लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत

विवेक हत्याकांड के बाद पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि गोमतीनगर थाने में आरोपित सिपाही हिरासत में होने के बावजूद मीडिया के सामने अपना पक्ष रख रहा था और वहां मौजूद जिम्मेदार मौन थे। उच्चाधिकारियों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है।

No comments