कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के खिलाफ तीन मुकदमों में गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी
इलाहाबाद । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के खिलाफ तीन मुकदमों में गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी हुआ है। एक मुकदमे में कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इसी अदालत में चारों मुकदमे की सुनवाई होनी थी लेकिन नंदी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।
झगड़ा, हंगामा और आचार संहिता उल्लंघन
पहला मुकदमा सरकार बनाम नंदी का है। घटना तीन अप्रैल 2014 को हुई। तत्कालीन थानाध्यक्ष मुट्ठीगंज इंद्रजीत चतुर्वेदी ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए नंदी, अभिलाषा गुप्ता, तारकेश्वर, मूलचंद्र, विक्की, विवेक, विशाल, गोपाल, अंकुश, लवकुश, श्रीराम, विकास उर्फ बग्गा, नयन, ज्योति, सुल्लू, सुधीर, जयकुमार, लाला, निजामुद्दीन, गुड्डू , नीरज, विक्की और पिंटू को मुल्जिम बनाया। आरोप है कि सपा व कांग्रेस प्रत्याशी आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस मुकदमे में जमानती वारंट जारी हुआ है। वहीं, 30 अप्रैल 2014, 25 मार्च 2014 को मुट्ठीगंज थाने में चुनाव आचार संहिता का मुकदमा दर्ज हुआ था, जबकि चौथा मुकदमा तीन मई 2014 को मुट्ठीगंज थाने में ही दर्ज हुआ। इसमें राज्य सभा सदस्य रेवती रमण सिंह की सभा में नंदी, कमल कुमार, नीरज गुप्ता, निजामुद्दीन, गुल्लू सुधीर पर हंगामा करने का आरोप है। तत्कालीन एसओ के मना करने के बावजूद नहीं मानने पर एफआइआर लिखी गई थी। इन तीनों मुकदमे में नंदी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुआ है।

No comments