Breaking News

धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी

आज पैदा ओ नूरे खुदा हो गया, जिससे रौशन मकीनो मका हो गया, आज लाये हैं तशरीफ़ ओ शाहीदी, अब नाबूत का भी खात्मा हो गया।

प्रतापगढ़  (शाहपुर रानीगंज)। पैगम्बर हजरत मोहम्मद के दुनिया में ( यौमे पैदाइस ) अवतरित होने का पर्व जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बारावफात का जुलूस पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकला। इस जुलूस को जिसने भी देखा, उसका सिर फर्क से उठ गया और जुबान पर सिर्फ एक ही बात आई, ये है । हर तरफ या रसूलल्लाह, सरकार की आमद मरहबा की आवाज़ बुलंद होती रही।

यहां से निकला बारावफात का जुलूस

ईद मीलादुन्नवी के अवसर पर मदरसा इस्लामिया गुलसन ए बगदाद शाहपुर से विशाल जुलूस ए मोहम्मदी शुरू हुआ। कई गांव से होते हुए, हजरत शहीद शाह कुतुब उद्दीन रहमतुल्लाहि अलैहि के रौजे मुबारक पहुचा। जहां  फातेहा पढ़ा।
जोशीली दिखा अंदाज
पैगंबर हजरत मुहम्मद के जनमदिवस के अवसर पर जोशीला अंदाज दिखाई दिया। बारावफात के जुलूस शहरभर में दिखाई दिए, जिसमें युवाओं का जोशीला अंदाज दिखाई दिया। जब ये जुलूस शाह मस्जिद पहुंचे, तो वहां का नजारा देखते ही बन रहा था। रोड़ पूरी तरह आस्था के सैलाब से लबालब भरा हुआ था। गजब का उत्साह और जोश नजर आ रहा था।

ये है इस त्योहार का महत्व
ईद मिलादुन्नबी का पाक पर्व मौलिद मावलिद के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन 570 ईसवी में पैगंबर हजरत मुहम्मद का मक्का में जन्म हुआ था। इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को उनका जन्म माना जाता है। इस दिन लोग नमाज पढ़ते हैं, शायरी और कविताओं के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। यह दिन पैगंबर मुहम्मद और उनके उपेदेशों को पूरी तरह समर्पित होता है।
जुलूस ये मुहम्मदी को मौलाना सिकंदर रजा आदि ने खिताब किया। इस अवसर पर अनवर अहमद, शकील अहमद, अजीज उद्दीन, मुकीम उद्दीन, रईस उद्दीन, मुनीर उद्दीन, कलीम उद्दीन, मोहम्मद सिद्दीक, इरफान अहमद सहित तमाम लोग शामिल हुए।

No comments