Breaking News

यूपी : जेपी शर्मा शिक्षक संघ के निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

प्रातःकाल संवाददाता
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रयागराज के जिला कार्यकारिणी का गठन सोमवार को हुआ। जिसमें जेपी शर्मा को निर्विरोध उपाध्यक्ष बनने का शौभाग्य प्राप्त हुआ।
 उक्त चुनाव शिक्षक भवन साउथ मलाका, प्रयागराज में  सम्पन्न हुआ, जो इलाहाबाद झाँसी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी की देखरेख में चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार वर्मा के द्वारा निर्विरोध सम्पन्न कराया गया। श्री शर्मा ने कहा कि मुझको पुनः 'जिला उपाध्यक्ष' का दायित्व सौंपा गया। मैं इसके लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियो एवं जनपद के सभी शिक्षकों का आभार प्रकट करता हूं।

No comments