Breaking News

अल कौसर सोसायटी की ओर से प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रयागराज। अल कौसर सोसायटी की ओर से आज प्राथमिक विद्यालय करेली(बालक)नयापुरा में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत के साथ विद्यालय एवं पास के गरीब बच्चों को  ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े वितरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छोटे-2 बच्चों को रोमांचक किस्से कहानियों के साथ शैक्षणिक कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अल कौसर सोसाइटी की अध्यक्ष नाजिया नफीस ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाया।नाजिया ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अल कौसर सोसायटी (संस्था)द्वारा इस विद्यालय को गोद लेकर बच्चों का चतुर्मुखी विकास किया जाएगा ताकि यह बच्चे समाज की मुख्य धारा से जुड़े और समाज मे कृर्तिमान स्थापित करें।
नाजिया ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि उनके दो अन्य गोद लिए हुए विद्यालय की भांति इस विद्यालय को भी आदर्श विद्यालय की श्रेणी में शामिल कराया जा सके, इसके संस्था द्वारा पूरा प्रयास किया जायेगा।विद्यालय की सहायक अध्यापिका सबीहा फारूकी ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा के साथ ही उसके इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सदस्य शालिनी श्रीवास्तव, भावना गुप्ता, यासमीन ,विद्यालय की अध्यापिकाओं,सहायिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments