लोकसभा 2019 : शहरी वोटरों पर एक बार फिर भारी पड़े ग्रामीण
रविवार को शहरी वोटर की तुलना में वोट डालने का उत्साह ग्रामीण वोटरों में ज्यादा दिखाई दिया। सुबह पहले दो घंटे में सबसे ज्यादा वोट फाफामऊ विधानसभा में 16 प्रतिशत पड़ा था। 10 प्रतिशत वोटिंग सोरांव, मेजा और बारा विधानसभा में हुई थी। सबसे कम वोट शहर दक्षिणी में तीन प्रतिशत पड़े थे। शहर दक्षिणी विधानसभा में वोटिंग प्रतिशत सुबह से धीमा था, जो शाम तक भी रफ्तार पकड़ नहीं सका। इस कारण शहर दक्षिणी में 40.38 प्रतिशत की मतदान हो पाया।
सबसे आगे रहे सोरांव विस के वोटर
वोट डालने में सबसे आगे सोरांव विधानसभा के वोटर रहे। उन्होंने 61 प्रतिशत मतदान किया। फाफामऊ में 56, फूलपुर में 54, करछना मे 52, मेजा में 53, शहर पश्चिमी में 44.9, शहर उत्तरी में 41, बारा में 54.5, कोरांव में 56, हंडिया में 58 और प्रतापपुर में 52.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। फाफामऊ, सोरांव, शहर पश्चिमी, हंडिया विधानसभा में मतदान प्रतिशत बढ़ा है। फूलपुर, करछना, मेजा, शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी, बारा और कोरांव विधानसभा में मतदान प्रतिशत घट है।
विधानसभा वार वोटिंग प्रतिशत
विधानसभा वर्ष 2014 वर्ष 2019
फाफामऊ 54.56 56
सोरांव 57.07 61
फूलपुर 56.72 54
करछना 57.69 52
मेजा 53.85 53
शहर पश्चिमी 44.05 44.9
शहर उत्तरी 41.04 41
शहर दक्षिणी 43.26 40.38
बारा 57.81 54.5
कोरांव 56.82 56
हंडिया 49.56 58
प्रतापपुर 53.71 52.3
कुल योग 51.68 51.92



No comments