प्रियंका गाँधी की दरियादिली, टयूमर से जूझ रही बच्ची को निजी विमान से भेजा एम्स, प्रयागराज आये अजहर उद्दीन, हार्दिक पटेल चुनाव प्रचार छोड़ बच्ची को लेकर पहुचे दिल्ली
प्रियंका गाँधी की दरियादिली की हर तरफ कसीदे पढ़े जा रहे है। इसका कारण भी साफ है प्रयागराज की टयूमर से जूझ रही बच्ची को अपने निजी विमान से एम्स भेजकर दुआएं ले ली, प्रयागराज चुनावी प्रचार को आये पूर्व सांसद अजहर उद्दीन, हार्दिक पटेल को तत्काल चुनाव प्रचार छोड़कर बच्ची को दिल्ली लेकर रवाना होना पड़ा। बच्ची के साथ उसके माता पिता भी गए। बात दें कि सलोन गांव के राजपति की दो वर्षीय पुत्री अंशु को टयूमर था जो गरीब होने के कारण इलाज़ नही करा पा रहे थे।
इलाहाबाद के कमला नेहरू अस्पताल में ट्यूमर से जूझ रही एक बच्ची पहुँची। हालत गंभीर होने पर आर्थिक रूप से कमजोर परिजनों ने प्रियंका गांधी से सम्पर्क किया। मामला संज्ञान में आते ही प्रियंका गांधी ने आज इलाहाबाद में प्रत्याशी योगेश शुक्ला का प्रचार करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और पूर्व सांसद मोहम्मद अज़हरुद्दीन को तत्काल प्रभाव से बच्ची को दिल्ली के एम्स में उपचार कराने का आदेश दिया। आनन फानन में राजीव शुक्ला ने प्रचार को बीच में छोड़ बच्ची को दिल्ली स्थित एम्स में उपचार के लिए ले जाने की कवायद शुरू की। कांग्रेस पदाधिकारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि निजी विमान छह सीटर होने के वजह से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने बच्ची और उसके माता-पिता के साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन और हार्दिक पटेल को भेज दिया। राजीव शुक्ला आज रात को ट्रेन से दिल्ली के लिए निकलेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित एम्स में खुद प्रियंका गांधी बच्ची के दाखिले के समय मौजूद रहेंगी।



No comments