20 फीट लंबी पेंटिंग बना मनाया विश्व पर्यटन दिवस,'ब्रश विद हिस्ट्री, पैलेट से प्लेट तक' ने दर्जनों कलाकार हुए शामिल*
प्रयागराज। 20 फीट लंबी ऐतिहासिक पेंटिंग बना कर विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर 'आर्टिस अड्डा' और फैब इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सिविल लाइंस स्थित फैबइंडिया स्टोर पर आयोजित कार्यक्रम में 'आर्टिस्ट अड्डा' के एक दर्जन से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने 20 फीट लंबी ऐतिहासिक पेंटिंग में प्रयागराज की हेरिटेज इमारतों (सुजान देव, खुसरो बाग, मुइर कॉलेज एवं नैनी ब्रिज) को तूलिका और कलर के माध्यम से चित्रित कर लोगों को पर्यटन की ओर आकर्षित किया।
पर्यटन दिवस को मनाने में लगातार होने वाली बारिश भी कलाकारों के उत्साह को कम ना कर सकी। बल्कि इस आयोजन को एक जश्न की तरह मनाया गया। इस मौके पर नेहा भार्गव द्वारा केक और गैस्ट्रोनोम्स के लिए आधुनिक जैविक भोजन पकाने पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। कलाकारों में डा.जूही शुक्ला, डा. कावेरी विज, नीलिमा श्रीवास्तव, तलत महमूद, क़सीम फारुकी, रवींद्र कुशवाहा, राजेंद्र भारतीय नीता श्रीवास्तव जाहिदा खानम एवं नीता चड्ढा सहित अन्य चित्रकार शामिल रहे। 'दस दिशा' की कविता गुप्ता ने कहा यह पेंटिंग दर्शकों को देखने के लिए फैब इंडिया स्टोर में प्रदर्शित की जाएगी।



No comments