Breaking News

सिविल लाइंस स्पोर्टिंग की एडवोकेट एसोसिएशन पर खिताबी जीत*


प्रयागराज। सिविल लाइंस स्पोर्टिंग ने एडवोकेट एसोसिएशन को 97 रन से हराकर इलाहाबाद प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर रविवार को खेले गये फाइनल मैच में सिविल लाइंस स्पोर्टिंग ने 20 ओवर में 146 रन (आजाद खान 51, अभिषेक गुप्ता 29, कार्तिकेय सरन 3/16) बनाकर एडवोकेट एसोसिएशन को 14.1 ओवर में 49 रन (सैय्यद फैजान 11, सौरभ कुमार 4/15, मोहम्मद अहमद 3/07) पर समेट दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. अनुपम झा ने पुरस्कार वितरित किये। सौरभ को मैन ऑफ दि मैच, अजय पांडेय को बेस्ट बॉलर तथा आजाद खान को बेस्ट बैट्समैन एवं मैन ऑफ दि टूर्नामेंट चुना गया। संयोजक डॉ. आशुतोष प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत तथा आयोजन सचिव आलोक कनौजिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर गौरक्षा सेवा के मंत्री भोले सिंह, अमित सिंह (बब्लू फनटाइन), विवेक कक्कड़ आदि उपस्थित रहे। मैच में मो. आरिफ व श्याम सिंह ने अम्पायरिंग तथा राजेंद्र रावत ने मैनुअल और खुर्शीद अहमद ने ऑन लाइन स्कोरिंग की।



*वंडर और स्ट्राइकर एकादश ने जीते मैच*

प्रयागराज। वंडर एकादश और स्ट्राइकर एकादश ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर गंगा जमुना तहज़ीब टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये।
एमआईसी मैदान पर रविवार को खेले गये पहले मैच में वंडर एकादश ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन (मो. नूरउद्दीन 42, अर्जुन रावत 35, विनोद सिंह 3/21) बनाकर एसीडीसीसी 15.1 ओवर में 65 रन (राजीव अग्रवाल 14, अनिल 3/08, पंकज कुशवाहा व विकास दो-दो विकेट) पर समेट दिया। अनिल मैन ऑफ दि मैच रहे।
दूसरे मैच में स्ट्राइकर एकादश ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 194 रन (अभिनीत केसरवानी 94, राहुल बरोलिया 60 नाबाद, मनीष व ऋषभ एक-एक विकेट) बनाकर प्रयाग एकादश को 15 ओवर में 125 रन (मुकेश वर्मा 31, शीबू मिश्र 4/27, राहुल बरोलिया 3/27, प्रिंस 2/25) पर समेट दिया। राहुल को पूर्व क्रिकेटर योगेंद्र पांडेय ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया।

No comments