मजदूरों के मज़बूरी का उठा रहे फ़ायदा मालवाहक गाड़िया
बिभव गुप्ता
सैयदराजा। प्रवासीय मजदूर महाराष्ट्र, दिल्ली,पंजाब सहित अन्य राज्यों से ट्रक, डीसीएम, पिकअप या अन्य साधनों के मालिकों से किराया तय करके अपने घर जा रहे हैं लेकिन वाहन स्वामी और चालक इन मजदूरों के साथ ठगी करने से बाज नही आ रहे हैं और बीच रास्ते में मजदूरों को छोड़कर चले जा रहे हैं मंगलवार की दोपहर चार बजे प्रवासी मजदूरों को डीसीएम सैयदराजा नेशनल हाइवे दो पर छोङकर जाने की बात कही जिसपर प्रवासी मजदूरों व वाहन स्वामी व चालक से कहासुनी होने लगी। जिसपर प्रवासी मजदूर स्थानीय थाने में पहुंचे प्रवासी मजदूरों ने पुलिस को बताया की हम 52 लोग मुंबई के अँधेरी से एक डीसीएम से प्रति व्यक्ति 3हजार में तय कर चले की हमें उत्तर प्रदेश के अपने गृह जनपद में छोड़ दोगे जिसपर डीसीएम मालिक ने सभी से पैसा लेकर 16 मई की रात्रि 11 बजे सभी मजदूरों को बैठाकर घर पहुंचाने के लिए चल दिये और रास्ते में जगह-जगह 32 लोगो को उनके गृह जनपद में छोड़ते हुए मंगलवार को शाम चार बजे सैयदराजा हाईवे पर वाहन स्वामी अपने दो रिश्तेदारों को उतारकर गाड़ी घुमाकर आजमगढ़ जाने लगा जिस पर मऊ जाने वाले मजदूरों ने पूछा की गाड़ी क्यों मोड़ रहे हो तब डीसीएम मालिक ने कहा की मैं सबको आजमगढ़ छोड़ दुगा सभी लोग वही से अपने घर मऊ चले जाना जिसपर वाहन स्वामी व चालक से कहासुनी होने लगी वाहन स्वामी मजदूरों से पैसा लेने के बाद घर पहुचाने से किया इंकार जिसके बाद मजदूरों ने वाहन स्वामी व चालक को थाने लाये और मजदूरों ने पुलिस को वाहन स्वामी की पूरी बात बतायीं जिसपर पुलिस ने वाहन स्वामी व चालक डाट फटकार लगायी और मजदूरों को उनके घर छोड़ने के लिए कहा जिसके बाद सभी लोग वाहन में बैठकर अपने घरो के लिये चल दिये


No comments