Breaking News

जीवन पर सकारात्मक विचार का कैसे पड़ता है प्रभाव - मनु मिश्रा

आज की इस आपाधापी जिंदगी में काफी कुछ प्राकृतिक और अप्राकृतिक रूप से कठिन और विकराल होता जा रहा है।
न्यूक्लियर फैमिली और फ्लैट सिस्टम जैसे शहरी विकास ने मनुष्य जो कि सामाजिक प्राणी है उसे अकेला या 1-2 लोगों , दफ्तर या स्वयं के परिवार में समेट कर रख दिया है, आज बड़े शहरों की सबसे बड़ी समस्या यही है कि मनुष्य स्वयं को कैसे हर चुनौतियों के लिए तैयार रखें ।
 ऐसे में सकारात्मक विचार वह ऊर्जा का स्रोत और बल है जिससे मनुष्य लोगों के बीच दौड़ बन गए जीवन को सुचारू रूप से संचालित करता है, सकारात्मकता जीवन का वह अदृश्य पहलू है जिससे कोई भी व्यक्ति कठिन से कठिन दौर में भी आने वाले कल पर काम करके आज खराब हुए दिन वह कल अच्छा कर सकता है इसके लिए महत्वपूर्ण है अपने विचार और वातावरण को इस तरह से सुदृढ़ करना जिससे लगातार मस्तिष्क में  कौंध रहे गैरजरूरी विचार कम हों और जीवन खुद के द्वारा बनाए गए सुगम पथ पर चलता रहे।
सकारात्मक विचार जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के साथ कल के बेहतरी के लिए भी उतना ही उपयोगी है जितना नए विचार पल्लवित करना , सकारात्मक विचार से बड़ी से बड़ी कठिनाइयों का अंत हुआ है बस जरूरत है अपने उस विचार तरीके और वातावरण में सकारात्मकता का अंकुर पल्लवित करने की जिससे हूबहू भविष्य वैसा हो जैसे हम आप और सभी कल्पना करते हैं और उस भविष्य को सच होने के लिए मेहनत भी। - मनु मिश्रा रिसर्चर सीएसआईआर

No comments