चित्र के माध्यम से समझिए 20 मई, 2020 को तटीय इलाकों से टकराएगा। ‘सुपर चक्रवाती तूफान’ के रूप में 195 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा की काफी तेज रफ्तार के साथ पश्चिम बंगाल तट से टकराने की प्रबल संभावना बताई जा रही है :
नई दिल्ली, एजेंसिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'एम्फन' ने 'अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान' (Extremely Severe Cyclonic Storm) का रूप ले लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने आइएमडी के हवाले से जानकारी दी है कि इस तूफान के अगले 12 घंटे में सुपर साइक्लोन में बदलने की संभावना है।
गृह मंत्रालय ने चक्रवाती तूफान 'एम्फन' के सोमवार शाम तक सुपर साइक्लोन में तब्दील होने की जानकारी देते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से यह तूफान बुधवार को टकराएगा। इस दौरान हवा की गति 185 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। चक्रवाती तूफान 'एम्फन' के मद्देनजर मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय के लिए 21 मई तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
LIVE Cyclone Amphan updates:
चक्रवाती तूफान को लेकर पीएम मोदी ने की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में चक्रवाती तूफान Amphan से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के लिए गृह मंत्रालय (MHA) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अधिकारियों के साथ बैठक की। गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद रहे।
अगले 6 घंटे अम्फान गंभीर चक्रवातीय तूफान में बदल जाएगा
कटक मौसम विभाग के डायरेक्टर ने बताया कि अगले 6 घंटे अम्फान गंभीर चक्रवातीय तूफान में बदल जाएगा। हमने गजपति, पुरी, गंजम, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा आदि इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी ही हैं। बालासोर, भद्रक, जाजापुर, मयूरभंज, खुर्जा और कटक में बारिश में बढ़ेगी।


No comments