संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा-6 से 9 तक तथा कक्षा-11के समस्त छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में मिली प्रोन्नत
संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2019-20 के शैक्षिक सत्र की कक्षा-6 से 9 तक तथा कक्षा-11) के समस्त छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत
परवेज़ आलम
लखनऊ ब्यूरो : 12 मई, 20उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2019-20 के शैक्षिक सत्र की प्रथमा- प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं पूर्व मध्यमा- प्रथम एवं उत्तर मध्यमा-प्रथम (कक्षा 6 7 8 9 कक्षा 11) के समस्त छात्र-छात्राओं को सत्र नियमित करने के उद्देश्य से अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के फैलाव से बचाव एवं नियंत्रण किए जाने के उद्देश्य से घोषित लॉकडाउन के कारण उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों एवं शिक्षक को नियमित किए जाने के दृष्टिगत जनहित एवं छात्र हित में बिना परीक्षा के उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित वर्ष 2019-20 के शैक्षिक सत्र की प्रथमा- प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं पूर्व मध्यमा- प्रथम एवं उत्तर मध्यमा- प्रथम (कक्षा 6 7 8 9 कक्षा 11) के समस्त छात्र- छात्राओं को सत्र नियमित करने के उद्देश्य से अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया है।


No comments