यूपी क्रिकेट टीम में इलाहाबाद का खत्म होता दबदबा,
निःसंदेह इलाहाबाद में टैलेंट की भरमार है। एक वक्त था जब यूपी टीम में यहां के सात से अधिक खिलाड़ी हुआ करते थे। आज दौर बदल गया है। पश्चिम यूपी को वरीयता दिये जाने के कारण अब यहां के क्रिकेटरों को दोयम दर्जे का समझा जाने लगा है।
खुर्शीद अहमद
वरिष्ठ खेल संवाददाता, प्रातःकाल,
लेकिन पहले जितने भी क्रिकेटर रहे हैं वो बेजोड़ रहे हैं। अगर इनमें से एकादश बनाने की बात होगी जो निश्चित रूप से यह बहुत कठिन काम है लेकिन मैने कोशिश की है, उन खिलाड़ियों के एकादश बनाने की जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेली और वह खिलाड़ी जो बहुमुखी प्रतिभा होने के कारण रणजी मैच नहीं खेल सके।
यहां मैं दोनों तरह के क्रिकेटरों की अपनी टीम बना रहा हूं (यह सिर्फ मेरा नजरिया है, इसे अन्यथा न लें)
टीम-1 (जो रणजी ट्रॉफी खेले)
1-रामबाबू पाल (opener)
2-ज्योति यादव/रोहित प्रकाश (opener)
3-मोहम्मद कैफ (bat)
4-ज्ञानेंद्र पाण्डेय (bat/ball)
5-असलम अली (bat/ball)
6-हैदर अली (RA Orthodox) (कप्तान)
7-मोहम्मद सैफ (RMP)
8-असद कासिम (ROB)
9-आशीष विंस्टन जैदी (RAMP)
10-उबैद कमाल (RAMP)
11-एकलव्य द्विवेदी (W.K.)
-----------
दूसरी 1990 के बाद के उन खिलाड़ियों की टीम जिसे मैने खेलते हुए देखा लेकिन वह बदनसीबी से रणजी ट्रॉफी तक नहीं पहुंच सके।
टीम-2 (जो रणजी ट्रॉफी नहीं खेले)
1-सलमान मसूद (Opener)
2-अनुराग श्रीवास्तव (Opener)
3-मोहम्मद आसिफ (Bat)
4-अफरोज अहमद (Bat)
5-मनोज यादव (Bat)
6-योगेश सिंह (Bat/Ball)
7-विनोद कुशवाहा (W.K.) (कप्तान)
8-रमेश सोनकर (LAS)
9-शमशेर अली (ROB)
10-मोहम्मद आरिफ ‘बाबी’ (RAMP)
11-अमरेश गुप्ता (RAMP)
इस दौर में चन्द्रभान, शरद खन्ना, मजहर जिया, विनोद शुक्ला (बल्लेबाज/विकेटकीपर), सुनील यादव (बल्लेबाज/विकेटकीपर), इम्तियाज करीम, फैयाज अहमद, मौजूद अहमद, वीरेंद्र उपाध्याय, प्रदीप सिंह, प्रशान्त खरे, विमलेश सिंह, बलराम सिंह, विवेक सिंह, मससूर अहमद पीटर, रामनरेश पाल भी बेहतरीन खिलाड़ी थे।


No comments