बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान, कहा- चीन के मुद्दे पर हमारी पार्टी केंद्र सरकार के साथ
अक्सर ट्वीटर पर सक्रिय रहने वाली बसपा सुप्रीमो ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये चीन के मुद्दे पर खुलकर बात की. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा. यही नहीं चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर वे केंद्र सरकार के पक्ष मे दिखाई दीं
प्रातःकाल संवाददाता, लखनऊ,चीनी सीमा पर तनाव के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। मायावती ने कहा किचीन के मुद्दे पर हम भाजपा सरकार के साथ खड़े हैं। कांग्रेस के लोग बेहूदी बातें करते हैं। आपसी विवाद से चीन को फायदा मिलेगा। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने बसपा को भाजपा सरकार की प्रवक्ता बताया था। मायावती ने कहा किबसपा की अलग विचारधारा है। हम किसी के हाथ का खिलौना नहीं हैं। मिलकर सरकार बनाना या चुनाव लड़ना अलग बात है। बसपा का उदय कांग्रेस के चलते हुआ है।
सरकार महंगाई पर नियंत्रण करे
मायावती ने कहा किचीनी सीमा पर तनाव के चलते देश के आंतरिक मुद्दे दब रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। जनता एक तरफ कोरोना से परेशान है, अब महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार कीमतें तय नियंत्रित करे। मायावती ने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश अभियान भी हमला किया। कहा किजमीन पर गरीब को लाभ नहीं पहुंचा है। सिर्फ प्रचार करने से काम नहीं चलेगा। सिर्फ योजनाएं लांच की जा रही है। योजनाओं की निगरानी करना जरूरी है। उन्होंने योजनाओं में भेदभाव का भी आरोप लगाया।
कांग्रेस से सबक ले भाजपा
मायावती ने कहा किकभी कांग्रेस कहती है कि बसपा भाजपा के हाथ का खिलौना है। कभी भाजपा कहती है कि, बसपा कांग्रेस के हाथ का खिलौना है। लेकिन दोनों पार्टियां राजनीति कर रही हैं। चीन मुद्दे पर हम भाजपा के साथ हैं। मायावती ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा किचीन मुद्दे पर कांग्रेस के लोग बेहूदी बातें करते हैं। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण बसपा का जन्म हुआ। कांग्रेस के रहते लोगों ने पलायन किया। रोजगार देती तो लोग पलायन नहीं करते। कांग्रेस अपनी नीतियों के साथ सत्ता से गई। भाजपा को कांग्रेस से सबक लेना चाहिए।


No comments