Breaking News

यूपी से बिहार जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, आक्रोशित भीड़ ने किया नौबतपुर अस्थाई पुल जाम


बिभव गुप्ता 
संवाददाता प्रातःकाल, सैयदराजा। थाना क्षेत्र के नौबतपुर के समीप शनिवार को  क्षतिग्रस्त पुल के बगल में बने अस्थाई पुल पर यूपी से बिहार जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसके बाद हाईवे के किनारे बसे बेचू यादव ने अपने घर से सटा पलटते  ट्रक को देख आक्रोशीत होकर यूपी से बिहार जा रही है अस्थाई पुल पर चक्का जाम कर दिया ।  
देखते देखते काफी भीङ लग गयी । पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची तब बेचू यादव ने पुलिस को बताया कि जब तक हमे अस्थाई पुल बनाने मे ली गयी। जमीन का पूरा  मुआवजा नही मिलेगा, तब तक हम गाङियो का आवागमन नही करने देगे और उसने कहा कि अगर ये आज ट्रक जो मेरे मकान से एक हाथ पहले पलटा है। अगर मेरे मकान पर पलटा होता तो मेरा पूरा परिवार इसमें  दबकर मर जाता और मेरे मवेशी भी बाल बाल बचे हैं। अगर हमे हमारा मुआवजा मिल गया होता तो हम पुल के किनारे डर के साये में नही जीना पङता। यह तो संयोग अच्छा रहा की मकान से एक हाथ दूरी पर ट्रक पलटा जिसके बाद थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय  ने सदर एसडीएम से बातचीत कर बेचू यादव को कहा कि आप सोमवार को चंदौली एसडीएम आफिस जाकर मुलाकात कर ले, जो भी आपकी समस्या है निराकरण हो जायेगा। जिसके बाद बेचू यादव हाईवे से हट गया और वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चालू हो गया। वही पलटी ट्रक भरतपुर राजस्थान से सरसों का तेल लादकर बिहार के नासरीगंज जा रहा था ज्यो ही कर्म नाशानदी के क्षतिग्रस्त पुल के उत्तर तरफ बने अस्थाई पुल से उतरना शुरू किया तभी  ट्रक चालक सुदामा पाण्डेय ट्रक पर अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे बेचू यादव के मकान के सामने गड्ढे में पलट गया जिसके बाद ट्रक मे  लदा टीन बंद  सरसो का तेल बिखर गया जिसके बाद गांव वाले ट्रक के केबिन से ड्राइवर व खलासी को बाहर निकाला जिन्हें दोनों को हल्की फुल्की चोटे आये।

No comments