Breaking News

अमित गुरु राष्ट्रीय खेल उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

खेल संवाददाता, राष्ट्रीय खेल उत्थान परिषद ने अमित गुरु को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पवन कुमार पचौरी ने बताया कि परिषद को कुछ प्रदेशों में व्यापक विस्तार  एवं बदलाव की महत्ता महसूस हो रही थी। ऐसे में परिषद ने उप्र के सहायक प्राध्यापक एवम समाजसेवी अमित गुरु पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। श्री पचौरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों और खेल विगुरुधा के विकास और तरक्की का नया आयाम स्थापित करने में श्री गुरु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गौररतलब कि श्री गुरु महराजगंज जनपद के जिला एथलेटिक्स संघ में बतौर महासचिव अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते आ रहें हैं। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को शिरकत कराने में उनका योगदान भी अनवरत जारी है। श्री अमित उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष के मनोयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पवन कुमार पचौरी सहित पूरी कार्यकारिणी ने बधाई दी है।
प्रदेश अध्यक्ष के मनोयन पर प्रो. डॉ सुनील तिवारी रीवा, डॉ डीसी लाल इलाहाबाद, डॉ राहुल शर्मा रीवा, डॉ रामेंद्र तिवारी मप्र,संजीव पांडेय,डॉ संजय चौहान,डॉ अनिल सूर्यवंशी, समीम खान,लारेंज एड्स,वाजिद अली, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, डॉ आदर्श तिवारी,डॉ अरविंद बहादुर सिंह,डॉ जय सिंह, इरशाद खान, डॉ आदित्य प्रताप सिंह, डॉ सत्येंद्र पुरी, वीरेंद्र शुक्ला,डॉ शिल्पा शर्मा, डॉ संजीव मिश्रा, डॉ रामजी मिश्रा, हरि सिंह, डॉ अतुल तिवारी,डॉ मनीष गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

No comments