Breaking News

पीपीएल के ट्रॉयल की तिथि बढ़ी.कोविड-19 के मद्देनजर नहीं मिली अनुमति

खेल संवाददाता. प्रयागराज। प्रयागराज प्रीमियर लीग (पीपीएल) के लिए होने वाले ट्रॉयल की प्रशासन से अनुमति न मिल पाने के कारण इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गयी है। प्रयागराज में अब ट्रॉयल 20 से 22 दिसंबर तक तीन चरणों में होगा। प्रतापगढ़ और कौशांबी में ट्रॉयल 20 दिसंबर को ही पूरा कर लिया जायेगा।लीग के आयोजन सचिव अश्वनीजीत पाल ने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 11 से 13 दिसंबर तक होने वाले ट्रॉयल की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशानुसार प्रयागराज में अब ट्रॉयल तीन चरणों में होगा, जिसमें प्रतिभागियों की संख्या के हिसाब से उन्हें तीन समूहों में बांटा जायेगा। प्रतापगढ़ और कौशांबी में ट्रॉयल एक ही दिन में  सम्पन्न हो जायेगा। 

शहर में ट्रॉयल का स्थान एवं समय की सूचना प्रतिभागियों को एसएमएस के माध्यम से भेज दी जायेगी। ट्रॉयल के लिए अभी भी ऑनलाइन (http://www.upstartup.in) एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जारी है। लीग में आठ टीमें भाग लेंगी, विजेता को साठ हजार एवं उपविजेता को चालीस हजार रुपये दिये जायेंगे। यह जानकारी लीग के मीडिया इंचार्ज खुर्शीद अहमद राईन ने दी है।

No comments