Breaking News

डूबे कोहड़ार मार्ग का विधायक व तहसीलदार ने लिया जायजा


विधायक
नीलम करवरिया  व तहसीलदारविशाल शर्मा ने निरीक्षण किया

प्रातःकाल एक्सप्रेस

मेजा, प्रयागराज ।  मेजारोड कोहड़ार मार्ग का विधायक व तहसीलदार ने निरीक्षण किया। बता दें कि टोंस नदी मे आई बाढ़ से मेजारोड कोहडार मार्ग पिछले चार-पांच दिनों से डूबा हुआ है। उक्त डूबे हुए रास्ते पर जा रही दो ट्रकें भी पानी मे फंस गई। लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। डूबे हुए रास्ते पर मिल रही शिकायतों को लेकर तहसील प्रशासन सोमवार को उक्त रास्ते पर बैरिकेडिंग करा दिया। वहीं मंगलवार को मेजा विधायक नीलम करवरिया व तहसीलदार मेजा विशाल शर्मा ने डूबे हुए रास्ते का जायजा लिया। लोगों ने अपनी समस्याओं को विधायक के सामने पेश किया। टोंस नदी के उफान के कारण निचली इलाके के लोगों के घर डूब गए बरसैता गांव के विशंभर,  कमलाशंकर, विजय शंकर का कच्चा मकान डूब गया । विधायक व तहसीलदार ने मदद का भरोसा दिलाया।

No comments