Breaking News

व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपी राहत सामग्री


प्रातःकाल एक्सप्रेस

प्रयागराज। प्रयाग व्यापार मंडल एवं उसकी सभी सम्बद्ध संस्थाओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय प्रयागराज संगम सभागार पर  बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री सौंपी गई।दो दिन पूर्व ज़िलाधिकारी प्रयागराज महोदय ने प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करकें बाढ़ से ग्रसित लोगों के लिए राहत सामग्री प्रदान करने की अपील करीं थी। आज नगर के व्यापारियों द्वारा राहत सामग्री के रूप में 120 कार्टून बिस्कुट , 105 कार्टून रस्क , 100 कार्टून पानी, 14 कार्टून गुड़, 5 कार्टून मोमबत्ती, 5 कार्टून माचिस, 100 किलो चना, 5 झाल लाई व 5 झाल चूड़ा दिया गया हैं। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने ज़िलाधिकारी महोदय को भविष्य में भी मदद के लिए आश्वासन दिया जिससे की बाढ़ से ग्रसित प्रयागराज वासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। प्रयागराज के व्यापारियों ने सदैव प्रसाशन का सहयोग किया हैं व भविष्य में भी करता रहेगा।इस मौक़े पे प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा , महामंत्री सोहैल अहमद , ज़िलाध्यक्ष मो० क़ादिर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केसरवानी , राना चावला , सुशील खरबंदा , शिवशंकर सिंह , अवंतिका टंडन , पल्लवी अरोरा , जगदीश गुलाटी , इंडेर मध्यान , अनिल दुबे अन्नु , आशीष अरोरा , निखिल मलंग , महमूद अहमद खान , विनोद चंद दुबे , केशव मोहन गुप्ता , मानी लाल केसरवानी , प्रफुल मित्तल , श्याम केसवानी , मयंक अग्रवाल , अंकित गुप्ता , रोहित केसरवानी , नवीन खेरा , ओम् प्रकाश अग्रहरी , विजय जयसवाल, शाहिद अकमल बबलू , रोहित अरोरा , सरदार मनजीत बबलू , मो० आमिर , मो० अकरम शगुन , अमित साहू डांडी, शगुन अन्य व्यापारी मौजूद रहें ।

No comments