Breaking News

शिवजी पार्क में महाकालेश्वर मंदिर में भव्य आरती का आयोजन



प्रातःकाल एक्सप्रेस
 प्रयागराज । नैनी पीडीए कालोनी शिवजी पार्क में महाकालेश्वर मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया है। जिसमे मुख्य अतिथि स्वामी जगतगुरु वल्लभदेवाचार्य जी महाराज रहें। इस अवसर पर उन्होंने भोले नाथ दुर्गा माता बजरंग बली और राधे कृष्ण भगवान की आरती की आरती में दर्जनों भक्त आरती कर भगवन का आशीर्वाद लिया। इस भव्य आरती में पूरा भक्त मय रहा। इस अवसर पर स्वामी जी ने कथा भी सुनाया, कथा में सनातन संस्कृति में सावन को भगवान शिव का प्रिय माह बताया। चातुर्मास में भगवान विष्णु योगनिद्रा में होते हैं,ऐसे में सृष्टि संचालन का पूरा भार भगवान शिव पर रहता है। जिसके चलते हर भक्त इस समय भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूरे माह उनकी पूजा आराधना में लगा रहता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव अत्यंत भोले है और अपने भक्तों पर तुरंत प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ऐसे में इस माह में भगवान शिव द्वारा अपने भक्तों की मनोकामना तुरंत पूर्ण की जाती है। महराज के अनुसार यदि आपकी कोई मनोकामना हो जो तमाम प्रयासों के बावजूद पूरी नहीं हो पा रही हो, जैसे कॅर‍ियर में सफलता न म‍िलना या व्‍यक्तिगत जीवन में परेशानी सहित किसी भी द‍िक्‍कत का समाधान न मिल पा रहा हो तो सावन सोमवार का व्रत करके व्रत कथा का पाठ जरूर करेंगें तो व्यक्ति की मनोकामना जरूर पूरी हो जाती है। इस आरती के अवसर पर महराज जी शिष्य शिवेश मिश्रा, अनुराग तिवारी, सत्यम द्विवेदी, उमा शंकर, अश्वनी कुमार, सुरेंद्र सिंह, कमलाकर, आशीष सिंह, मदन मोहन मिश्रा, प्रमोद कुमार राय, आनंद शर्मा, सुरेश चंद्र राय और ओम प्रकाश शर्मा सहित दर्जनों भक्त मौजूद रहे।

No comments