ब्लॉक प्रमुख ने किया महिला समिति का उद्घाटन # MAU MAIMA
प्रातःकाल एक्सप्रेस
मऊआइमा, प्रयागराज। मऊआइमा ब्लॉक के सरायदीना में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम विकास विभाग के शिवा प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति के कार्यालय का उद्घाटन मुख्यअतिथि ब्लॉकप्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज समी ने किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरायदीना सतीश कुमार पाण्डेय ने मुख्यअतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसके लिए सभी महिलाएं बधाई की पात्र हैं।
उद्घाटन के अवसर पर मुख्यरूप से सुनील कुमार सिंह एडीओ आईएसबी, रवि राजा बीडीसी, धर्मराज बीडीसी, ओमप्रकाश यादव समाजसेवी तथा ग्रामीण बैंक के प्रबन्धक चैधरी साहब समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



No comments