सवाना कंपनी के द्वारा ग्राम भेंडरी के किसानों को किया गया सम्मानित
बलरामपुर ब्यूरो रोहित यादव की रिपोर्ट
बलरामपुर :_ जिले के राजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेंडरी में सवाना कंपनी की ओर से जितेंद्र यादव के घर में फसल प्रदर्शन का आयोजन किया गया । इसमें खेत में लगी फसल को दिखाकर किसानों को उच्च गुणवत्ता , लाभ और बंपर पैदावार देने वाले धानों के बारे में बताया । जिस पर बीमारी का प्रभाव नहीं होता है और किसानों को अधिक उपज , खखरा बदरा मुक्त बालियां ,वजनदार दाने मिलता है ।
क्षेत्रीय अधिकारी जीव राम साहू ने किस्म - सवा 300 ,सवा134 एवं रिसर्च धान चेतना के गुण एवम् लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया और साथ में आगामी फसल में अधिक उपज के लिए गेंहू सवा 2040 ,सवा 1734और सवा सरसों 2042 के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।
इस कार्यक्रम में भेंडरी एवम् अन्य गांव के किसानों ने बड़ चड़ के भाग लिए।
जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित जितेंद्र यादव , शिवलाल यादव , बलवंत राम , कमलेश यादव , लल्लू प्रसाद यादव ,मोहन लाल , दलवीर , लक्ष्मण , दिनेश यादव , सलवीर पैकरा , मोतीलाल यादव , अमरपाल यादव , झमन पैकरा , महेश्वर पैकरा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की तैयारी सवाना कंपनी के कर्मचारी एस. डी. ए. बलबीर पैकरा ने किया था।

No comments