Breaking News

३६वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन में बेलियप्पा और नीरमा चैम्पियन, Indira Ganghi # महिलाओं में नीरमा बेन, आरती और तमसी सिंह रहीं अव्वल

प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। आर्मी इंस्टीट्यूट पुणे के बेलियप्पा एबी और महिला वर्ग में गुजरात की नीरमा बेन भरतजी ठाकुर ने ३६वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन में क्रमशः पुरुष एवं महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त मैराथन की खिताब हासिल किया। पुरुष वर्ग में बेलियप्पा प्रथम, अनिल द्वितीय एवं हेतराम ने तृतीय स्थान हांसिल करते हुए आर्मी का वर्चस्व कायम रखा।    


महिला वर्ग में गुजरात की नीरमा बेन भरतजी ठाकुर प्रथम, आरती पाटिल द्वितीय  एवं  मीरजापुर की तमसी सिंह ने तृतीय पर रहीं। आनन्द भवन से शुक्रवार को प्रातः ६ः३० शुरू हुई दौड़ का उद्घाटन प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ४२.१९५ किलोमीटर की इस दौड़ में पुरूषों में बेलीयप्पा एबी ने ०२ घण्टा, २० मिनट ५३ सेकेण्ड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल करते हुए दो लाख रूपये अपनी झोली में डाला, दूसरे स्थान पर रहे अनिल सिंह ने ०२ घन्टा, २२ मिनट, ०८ सेकेण्ड का समय निकालकर एक लाख रूपये जीतने के हकदार बने, तीसरे स्थान पर रहे हेतराम  ने ०२ घण्टा, २३ मिनट, १२ सेकेण्ड का समय निकालकर ७५ हजार रूपये का पुरस्कार जीता। 



महिलाओं में महाराष्ट्र की नीरमा बेन भरतजी ठाकुर ने दो घंटे ५० मिनट एवं ४१ सेकेण्ड का समय निकालकर पहले स्थान के साथ दो लाख रुपये पर कब्जा जमाया, दूसरे स्थान पर रही पुणे आर्मी इंस्टीट्यूट की आरती पटेल दो घंटे ५५ मिनट एवं २९ सेकेण्ड का समय निकाल कर एक लाख रूपये प्राप्त किए, मिर्जापुर की तमसी सिंह ने ०२ घंटे ५९ मिनट एवं ५९ सेकेण्ड का समय निकाल कर तीसरे स्थान के साथ ७५ हजार रूपये जीतने में सफल रही।
इसके अलावा पुरुष वर्ग में अर्जुन, चैन सिंह, विक्रम बंगारिया, गुरुजीत सिंह, नीरज कुमार, राज कुमार चैधरी, मनोज कुमार यादव, वीरू कुमार, सर्वेश कुमार, नीतीश कुमार एवं राम सिंह यादव क्रमशः चैथे से १४ वें स्थानपर रहे।

कार्यक्रम का समापन अपरान्ह् ढाई बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में हुआ। समापन समारोह में भी खेलमंत्री ही मुख्य अतिथि रहे। दोनों वर्गों के विजेताओं सहित १४ स्थान तक आने वालों को नगद पुरस्कार दिये। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

 महिला वर्ग में मंजू रानी, रीनू, दिव्यांनिका चैधरी, नीता पटेल, निकिता विट्टल मात्रे, नीतू सिंह, संध्या यादव, प्रीति चैधरी, रंजना, सरोज, प्रमिला बाला क्रमशः चैथे से १४वें स्थान पर रहीं। 


No comments