चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा एवं विद्यालय में किया चोरी का प्रयास
प्रातःकाल एक्सप्रेस
उरुवा, प्रयागराज ।गुरुवार मध्य रात्रि बैंक ऑफ बड़ौदा की समोगरा शाखा जो रामनगर बाजार के (चिरैया मोड़ के समीप) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित है। बीती रात्रि चोर पीछे से एक्जास्ट के रास्ते बैंक में दाखिल हो गए। गनीमत रही कि लाकर तोड़ने में वह असफल रहे और मौका देख फरार हो गए। सुबह जब बैंक कर्मी पहुंचे तो बैंक में चोरी की सूचना पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी, चैकी प्रभारी सिरसा हरिश्चंद्र शर्मा को हुई वो तत्काल घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। बैंक कर्मियों की माने तो बैंक में लगा सीसीटीवी कैमरा पिछले कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है। इसी तरह चोरों ने बैंक के पीछे स्थित श्रीमती धर्मशीला देवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, मेजा में चोरी का भरसक प्रयास किया गया। बताया जाता है कि विद्यालय के कार्यालय का ताला तो चोर नहीं तोड़ पाये, जिस कमरे का ताला टूटा भी तो वह खाली था। वही देखा जाए तो ठंड आते ही चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं।

No comments