Breaking News

यात्री का ट्रेन में छूटा सामान रेलवे सुरक्षा बल ने बरामद करके यात्री को किया वापस


प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज मंडल के सतर्क कर्मी अपने सम्मानित और जिम्मेदार रेल यात्रियों कि हर संभव सहायता करने के लिए सदैव तत्पर हैद्य रेलवे सुरक्षा बल के जवान  24 घंटे स्टेशनों पर तथा ट्रेनों में पैनी नजर रखे हुए हैं और विभिन्न मध्यमे से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते है। 24 फरवरी को  रेलवे सुरक्षा बल  पोस्ट कानपुर पर सुमित नवलकर पुत्र वरुण बलभ साहय, निवासी ग्राम खपरा थाना नगर केसा जिला नालंदा बिहार उपस्थित हुए एवं बताया  कि गाड़ी संख्या 12948 सीट  नंबर 2 पर यात्रा के दौरान वह प्रयागराज उतर गए थे और उनका पिट्ठू बैग ट्रेन में छूट गया थाद्य  उन्होंने इसकी सूचना रेल मदद हेल्प लाइन नंबर 139 पर दे दी थी।
          मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष प्रयागराज  से प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त बैग को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कानपुर पर उतार कर रखा गया था ,जिसे आज यात्री के उपस्थित होने पर प्क् कार्ड प्रस्तुत करने पर उक्त बैग उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी द्वारा  सुपुर्द किया गया। यात्री ने चेक किया ,और बताया कि  बैग में एक पर्स 2000 रुपए नगद, आधार कार्ड, किताबें तथा कुछ कपडे थे जो सही सलामत हैं। अपना सामान सकुशल मिलने पर यात्री ने सभी रेलवे सुरक्षा बल  को धन्यवाद दिया।
अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज मण्डल रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज मंडल के सतर्क कर्मी अपने सम्मानित और जिम्मेदार रेल यात्रियों कि हर संभव सहायता करने के लिए सदैव तत्पर हैद्य रेलवे सुरक्षा बल के जवान  24 घंटे स्टेशनों पर तथा ट्रेनों में पैनी नजर रखे हुए हैं और विभिन्न मध्यमे से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते है।
इसी तरह से  24 फरवरी को हीे ट्रेन नंबर 12878 के अनुरक्षण स्टाफ द्वारा एक बालक प्रखर शर्मा,पुत्र राजीव शर्मा,उम्र 17 वर्ष, पता त्ध्व् सेक्टर 56, प्रतापगढ़ ,जिला फरीदाबाद,(हरियाणा), को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज पर सुपुर्द किया। तथा बताया की यह बालक उक्त गाड़ी में गस्त के दौरान ,कोच नंबर ळ-15 में मिला था।पूछताछ करने पर बताया कि पिता जी के डाटने के कारण घर से चला आया था। जिसकी सूचना चाइल्डलाइन प्रयागराज व बच्चे के परिजनों को दी गई। चाइल्डलाइन प्रयागराज से रत्न कुमार यादव पोस्ट पर उपस्थित हुए तथा लिखा पढ़ी कर उक्त बालक को चाइल्ड लाइन रेलवे प्रयागराज को सुपुर्द किया गया।
वही सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुशवाहा अपने हमराह स्टाफ के साथ प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे द्य ड्यूटी के दौरान  रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नैनी से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 12322 के 4 कोच में दो छोटे बच्चे जिनकी उम्र लगभग 2 वर्ष और 4 वर्ष है जिनके माता-पिता शंकरगढ़ स्टेशन पर उतर गए, और बच्चे गाड़ी में छूट गए हैं ,उक्त सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुशवाहा ने गाड़ी को प्लेटफॉर्म 2 पर आने पर अटेंड किया द्य तथा दोनों बच्चों को प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर उतारकर पोस्ट पर लाए उसके बाद बच्चों के माता-पिता को फोन द्वारा सूचना दी गई कि आपके बच्चे सकुशल प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर उतार लिए गए हैं।
  सूचना मिलने पर बच्चों के माता-पिता प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर आए द्य रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बच्चों को उनके माता-पिता से मिलाया गया द्य माता-पिता ने बच्चों को और बच्चों ने अपने माता-पिता को पहचाना तथा पिता ने अपना नाम सुरेश पुत्र रमेश उम्र 29 वर्ष निवासी बिलाड़ा थाना जनेह जिला रीवा मध्य प्रदेश बताया तथा पत्नी का नाम सुषमा बताया तथा आगे उन्होंने अपनी यात्रा कि पूरी जानकारी जैसे कि च्छत् संख्या ,कोच संख्या और सीट संख्या, रेलवे सुरक्षा बल को दी द्यआवश्यक कार्यवाही करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुशवाहा द्वारा बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया द्यबच्चों को सकुशल पाकर माता-पिता बहुत प्रसन्न हुए, और रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

No comments