Breaking News

प्रियंका वाड्रा के रोड शो में प्रयागराज में घरों की छत से भी बरसाए गए फूल


प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा के रोड शो में समर्थकों में गजब का उत्साह नजर आया। आलम यह था कि प्रयागराज की जिन सड़कों से होकर प्रियंका का वाहन निकल रहा था, उसके दोनों तरफ भीड़ जुटी थी तो लोगों ने घरों की छतों से भी फूल बरसाए। प्रियंका भी मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया। समर्थकों का अभिवादन करते समय कभी वे हाथ हिलाती थीं तो कभी हाथ जोड़ लेतीं। उनके समर्थन में नारेबाजी भी खूब हुई। प्रियंका शुक्रवार सुबह प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचीं। वहां से सड़क मार्ग से इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से होते हुए आनंद भवन स्थित स्वराज भवन पहुंचीं। वहां कुछ देर विश्राम करने के बाद इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो शुरू हुआ। प्रियंका के रोड शो के दौरान छतों से फूल बरसाए जा रहे थे। गुलाबी बैंड भी लड़कियों की तरफ फेंक रही हैं


कांग्रेस प्रयागराज महानगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन के घर के सामने प्रियंका वाड्रा का काफिला कुछ सेकेंड के लिए रुका। वहां अभिवादन करने के बाद रोड शो का वाहन आगे रवाना हुआ। प्रियंका रोड शो के दौरान लोगों का हाथ जोड़कर, हाथ हिलाकर अभिवादन किया। रोड शो उनके साथ वाहन पर इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा सीट के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को प्रयागराज में रहेंगे। प्रियंका यहां पहुंच चुकी हैं। वह इलाहाबाद उत्तरी में डोर-टू डोर जनसंपर्क करेंगी और राहुल गांधी कोरांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन से इसकी अनुमति ले ली गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसपीजी ने भी डेरा डाल दिया है। पार्टी की तरफ से दोनों शीर्ष नेताओं का प्रोटोकाल भी जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का प्रयागराज दौरा बुधवार को अचानक तय हुआ था। प्रियंका के आगमन की सूचना मिलते ही स्वराज भवन पर पार्टी नेताओं की भीड़ जुट गई थी। हालांकि, ऐन मौके पर लखनऊ में मौसम खराब होने से विमान के उड़ान का अनुमति नहीं मिलने का हवाला देकर कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। देर रात जारी प्रोटोकाल के मुताबिक पार्टी महासचिव सुबह 08रू30 पर चाप्टर से इलाहाबाद एयरपोर्ट के लिए लखनऊ से उड़ान भरने की जानकारी मिली थी। 10रू05 से 11 तक स्वराज भवन से यूनवर्सिटी चैराहा, नेतराम चैराहा होते हुए लक्ष्मी टाकीज चैराहे तक डोर टू डोर प्रचार करेंगी। यहां से वह 11रू35 पर वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगी और अमेठी स्थित बाबा भूतनाथ स्टेडियम केलिए उड़ान भरेंगी।
राहुल गांधी विशेष विमान से आज शाम चार बजे कोरांव पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद 05ः20 बजे उड़ान भरेंगे और अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान पहुंचेंगे। फिर सड़क मार्ग से इलाहाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 05ः 50 पर वह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

No comments