अष्ठम यूनानी दिवस 2024 के पुर्व की गतिविधियों के सम्बन्ध में
प्रयागराज।भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, आयुष मंत्रालय भारत सरकार अवं उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ जी के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रमुख सचिव आयुष विभाग श्रीमती लीना जौहरी द्वारा निर्गत शाशानादेश तथा निदेशक यूनानी सेवाएँ ऊ० प्र० लखनऊ प्रोफेसर अब्दुल वहीद द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुपालन में राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज अवं चिकित्सालय प्रयागराज में अष्टम यूनानी दिवस 2024 के पुर्व की गतिविधियों के अंतर्गत आज दिनांक 07/02/2024 को यूजी अवं पीजी के छात्र –छात्राओं के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई I इस प्रतियोगिता में दोनों वर्गों के छात्र –छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया I कॉलेज के प्राचार्य डॉ वसीम अहमद ने छात्र –छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से अच्छे परिणाम सामने आते हैंI प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल डॉ कमरुल हसन लारी और डॉ बुशरा आफताब ने प्रतियोगिता का परिणाम अपने पास सुरक्षित रखा है I परिणाम की घोषणा यूनानी डे के मुख्य कार्यक्रम दिनांक 11/02/2024 में की जाएगी तथा विजयी छात्र –छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा I इस प्रतियोगिता की टीम इन्चार्ज डॉ नुसरत परवीन, डॉ अरशद काफ़ी, डॉ नदीम अहमद और डॉ मो० अख्तर अली द्वारा प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया I यूनानी डे अवं समस्त प्रतियोगिताओं के आयोजक मंडल प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद, डॉ कमरुल हसन लारी अवं डॉ फिरदौस अनीस ने यथासंभव सहयोग प्रदान किया I इस अवसर पर समस्त शिक्षक अवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे I

No comments