सुष्मिता कानूनगो ने जेटी गोल्डन जुबली में प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला
प्रयागराज। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर (एमपीवीएम) की प्रधानाचार्य श्रीमती सुस्मिता कानूनगो ने आज जगत तारन गोल्डन जुबली इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाल लिया है जबकि गंगा गुरुकुलम की प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना डे ने प्रभारी प्रधानाचार्य एमपीवीएम का कार्यभार संभाल लिया है। श्रीमती सुस्मिता कानूनगो की शिक्षा दीक्षा इसीसी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई है। वह बीएड और एलटी हैं। उन्होंने 1995 में एमपीवीएम में शिक्षण कार्य शुरु किया था। गंगा गुरुकुलम में वर्ष 2003 से वर्ष 2005 तक प्रधानाचार्या थी। 2005 से 2009 तक काशी में दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या और 2009 से 2022 जून तक महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर तेलियरगंज में प्रधानाचार्य थी। सौम्य व्यवहार, मृदुभाषी, कुशल प्रशासक और लोगों की मदद के लिए सुस्मिता कानूनगो शहर में जानी जाती है। कार्यभार संभालने के बाद नवनियुक्त प्रधानाचार्या श्रीमती सुस्मिता कानूनगो ने विधालय के सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिये और उनसे सुझाव भी लिया। प्रधानाचार्या ने बताया कि बेहतर शैक्षणिक माहौल और शिक्षण पर जोर दिया जा रहा है।


No comments