Breaking News

ललित कला अकादमी के कार्यकारिणी सदस्य रवीन्द्र कुशवाहा को कला हेतु राजा रवि वर्मा स्वदेश श्री अवार्ड

प्रातःकाल एक्सप्रेस

प्रयागराज। राज्य ललित कला अकादमी के कार्यकारिणी सदस्य रवीन्द्र कुशवाहा के द्वारा कला के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो तथा उनकी उपलब्धियों को देखते हुए स्वदेश भारत संस्थान अयोध्या ने श्री कुशवाहा को कला के लिए राजा रवि वर्मा स्वदेश श्री अवार्ड 2021 से नवाजा है भारत संस्थान के निदेशक शिव बक्स सागर प्रजापति ने बताया कि रवीन्द्र कुशवाहा ने इस कोरोना महामारी काल में ही 300 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीतकर भारत में ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कला का परचम लहराया है तथा ललित कला अकादमी संस्कृति मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय, खादी ग्रामोद्योग मंत्रालय तथा माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार की तथा भारत सरकार की प्रतियोगिताएं सकुशल संपन्न कराई हैं तथा भारत के कलाकारों को प्रोत्साहित किया है प्रयागराज तथा देश का गौरव बढ़ाया है और उनकी गिनती देश के सबसे उत्कृष्ट कलाकारों में हो रही है संस्था उनको  कला का स्वदेश श्री सम्मान देकर अपने को गौरवान्वित समझती है कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने स्वदेश भारत संस्थान द्वारा कला के क्षेत्र में महान कार्यो की सराहना करते हुए अवार्ड के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है।


No comments