Breaking News

समाजोत्थान के प्रति निरंतर प्रयत्नशील रहता है कैडेट- संजय श्रीवास्तव

प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती मानित् विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में आयोजित पंचदिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रवेश प्रशिक्षण शिविरश् शुक्रवार को समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल पाँच दिन का ही नहीं है, अपितु प्रशिक्षुओं को इसमें बताई गई बातों को प्रतिक्षण याद रखना चाहिए और समाज के उत्थान के लिए हर समय यथासंभव प्रयत्नशील रहना चाहिए। यदि विद्यार्थी स्वयं के प्रति, परिवार के प्रति और समाज के प्रति जागरूक रहेगा, तभी यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल और सार्थक होगा।
        प्रति कुलपति डॉ. सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि व्यष्टि से समष्टि की ओर ले जाना ही ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य है। निरंतर समाज की सेवा समर्पित भाव से करते रहना ही प्रशिक्षुओं का ध्येय होना चाहिए। रोवर्स-रेंजर्स के प्रशिक्षक श्री राज नारायण शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे नागरिकों का निर्माण करना है, जो अपना कार्य और सहायता स्वयं कर सके। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विष्णु प्रसाद शुक्ल, डॉ. साधना त्रिपाठी, डॉ. शक्तिनाथ, श्रीमती रीता शर्मा,श्री उमेश चन्द्र द्विवेदी तथा श्री वेद प्रकाश भगत (डीओसी-प्रयागराज) ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। संचालन डॉ. हिमांशु शेखर सिंह तथा धन्यवाद डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र द्वारा किया गया। डॉ. देव नारायण पाठक, डॉ. आशीष शिवम्, डॉ. पार्थसारथी, डॉ. छाया मालवीय, डॉ. रमेश चन्द्र मिश्रा, डॉ. वीरेन्द्र मणि त्रिपाठी, डॉ. प्रबुद्ध मिश्रा, डॉ. के.के. त्रिपाठी सहित अनेक शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के पूर्व प्रशिक्षणार्थियों द्वारा एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।


No comments