अध्यक्ष बने गिरीश तिवारी, विद्या वारिधी चुने गए मंत्री व संयुक्त मंत्री पद पर रेवती रमण त्रिपाठी विजयी # District-Advocate-Union-Election-President-turned-Girish-Tiwari
विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के 18 सदस्ययीय कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत का सेहरा गिरीश तिवारी के सर बंधा है । वही मंत्री पद पर विद्या वारिधि मिश्रा निर्वाचित हुए हैं ।
11 मई को हुए चुनाव में आज संगम सभागार में वोटों की गिनती के बाद चुनाव अधिकारी व एल्डर कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र देव पांडे ने अध्यक्ष पद पर गिरीश कुमार तिवारी को चुने जाने की घोषणा की।
गिरीश तिवारी को सबसे अधिक 1137 वोट मिले। वहीं राजेंद्र मिश्रा को 826 वोट, शीतला प्रसाद मिश्रा को 310, राकेश तिवारी को 371 वोट, सुशील सिंह को 189 वोट, राकेश दुबे को 176 वोट, लक्ष्मीकांत को 127, अरुण पांडे को 246 वोट, अनिल तिवारी को 86 वोट,अमित निगम को 139 वोट , अखिलेश को 206 वोट मिले।
इसी तरह मंत्री पद पर
सब से अधिक विद्या वारिधि मिश्रा को 800 वोट मिले और उनके निकटतम
प्रतिद्वंदी दिनेश चंद्र पांडे को 743 वोट मिले। वरुण को 642,विनय को 225,
शिवा को 54, रत्नेश को178, राहुल को 76 नितिन को 69 सत्येंद्र को 32,मंजेश
को205, ललित ओझा को92, जीतू यादव को 365, अरुण प्रकाश को 80 व आलोक शुक्ला
को 188 वोट मिले।
संयुक्त मंत्री पद पर रेवती रमण त्रिपाठी ने सबसे अधिक 1183 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पंकज सिंह को हराया। जिन्हे 807 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद सिंह सोनू 908 वोट पाकर विजय हुए तो वही प्रिया तिवारी 1148 वोट पाकर एडिटर के पद पर विराजमान हुई।







No comments