Breaking News

अशांति की आग में सुलग उठा प्रयागराज, आगजनी और पथराव से शांति व्यवस्था भंग, उपद्रवियों पर नियंत्रण को छोडे गये आसूं गैस,पुलिस सहित कई अन्य लोग हुए आंशिक रूप से जख्मी

प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। जुमे की नमाज के बाद पिछले सप्ताह कानपुर में बवाल हुआ था। इस बार प्रयागराज में पथराव किया गया। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू किया। पुलिस से भी झड़प हुई। उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों में आगजनी भी की। जिसे समय रहते नियंत्रण में कर लिया गया।
जिले की पुलिस और जिला प्रशासन जुमे की नमाज के बाद अंशांति फैलने का अंदेश था। इसे लेकर प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए हर संवेदनशील और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात कर दी थी। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी लगातार मानीटरिंग कर रहे थे और मोहल्लों में जाकर शांति का संदेश दे रहे थे। बताया जाता है कि जुमे की नमाज के पूर्व तक शांति थी। जुमे की नमाज के बाद अटाला इलाके में लोग जगह-जगह गुट बनाने लगे। इसी दौरान पथराव किये जाने का दौर शुरू हो गया। अचानक पथराव शुरू होने से अफरा-तफरी मच गई। जिसे जहां मौका मिला उधर ही भागने लगा। हालांकि पुलिस ने पथराव करने वालों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस से झड़प कर ली। पुलिस ने जब सख्ती बरती और खदेड़ा तो लोग गलियों में घुस गए। थोड़ी देर बार फिर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए कुछ लोगों को खदेड़ दिया, लेकिन गली में घुसे लोगों ने फिर पथराव शुरू कर दिया। अराजक तत्वों ने ई-रिक्शा तथा पीएसी के वाहन में आग लगाने की नापाक कोशिश की। पर समय रहते उसे काबू में कर लिया गया। जिलाधिकारी सहित पुलिस प्रशासन के सभी आलाधिकारी, कई थानों की फोर्स, पीएसी और आरएफके जवानों ने स्थिति को संभाला लेकिन इलाके में तनाव का माहौल है। पथराव करने में युवाओं का साथ दे रहे थे छोटे बच्चे। गलियों से वे भी पत्थरबाजी करने लगे। जानकारी मिली है कि पुलिस के कुछ कर्मियों के साथ मीडिया कर्मी समेत कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। कई थानों की फोर्स के साथ ही पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि दोपहर लगभग दो बजे कुछ अराजक तत्वों ने गलियों से निकलकर पथराव किया। उन्हें आंशिक बल प्रयोग करते हुए रोकने की कोशिश की गई। अंशांति फैलाने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। शांति व्यवस्था बहाल किये जाने को लेकर पुलिस मुख्यालय को सूचना देने के साथ ही साथ भारी मात्रा में पीएसी, आरएएफ तथा अन्य पुलिस फोर्स को करैली, अटाला, रोशनबाग, अकबरपुर आदि इलाकों में तैनात किया गया है।

 

भकडकाऊ पोस्ट लिखने वालों पर होगी कार्यवाही

प्रयागराज। पुलिस ने किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट लिखने, फारवर्ड करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है। जिले में अब तक 46 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है, जो सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करके, भड़काऊ वीडियो बयान जारी करके, साजिश रच कर, माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
विवादित या फिर शांति व्यवस्था में खलल डालने वाली गतिविधियों की रोकथाम के लिए 161 पुलिसकर्मियों की टीम बारीकी से नजर रखे हुई है। वहीं हर छोटी-बड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को 72 लोगों की तेज तर्रार टीम द्वारा ऑन रिकॉर्ड लिया जा रहा है ताकि समय आने पर उसे सबूत की तरह इस्तेमाल किया जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने जनपद और प्रदेशवासियों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट लिखकर उसे फारवर्ड न करने की अपील की। साथ ही जनमानस को अवगत कराया कि यदि कोई इस प्रकार की पोस्ट देखते है तो वह इन मोबाइल नम्बरों (9454402863, 9454400248, 8941001786) पर जानकारी दे सकता है। उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। ताकि ऐसे पोस्ट करने वाले के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ मुट्ठीभर मौकापरस्त लोगों के द्वारा, अमन ओ अमान खराब कर अपने स्वार्थ की रोटियां सेंकने वाले लोगों के द्वारा सोशल मीडिया (वॉट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर आदि) का सहारा लेकर तमाम तरह की अफवाहें फैलाने की कोशिशें की जा सकती हैं, जिस पर पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे मौकापरस्तों से लोगों को सावधान रहने की जरूर है। जिले में साजिश रचने वाले शरारती तत्वों और अराजकता फैलाने की कुचेष्टा कर सकने वाले कुल मिलाकर अब तक 46 लोगों की लिस्ट बनाई गई है और उनके पीछे उनकी कड़ी निगरानी के लिए 161 लोगों को मुस्तैद कर दिया गया है, ताकि किसी भी गड़बड़ी की पुख्ता सूचना मिलने पर उन्हें मुकम्मल सबूतों समेत सलाखों के पीछे किया जा सके।


No comments