कहीं केक काट कर तो कहीं वस्त्र व फल वित्रण और पौधारोपण कर मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन
प्रयागराज। सपाईयों ने विविध तरीके से सपा प्रमुख अखिलेश यादव का 49 वाँ जन्मदिन मनाया।चैक कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के नेत्रित्व मे केक काट कर जहाँ एक दूसरे को बधाई देते हुए हर्षोल्लास के साथ अपने नेता के दिर्घायु की कामना की वहीं शहर की तीनो विधान सभा मे भी विविध आयोजन किए गए।शहर पश्चिमी मे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व युवा नेता यथांश केसरवानी की ओर से बम्हरौली बेगम बाजार स्थित डीएलवीके स्कूल मे छात्र छात्राओं के बीच केक काटा गया। वहीं बच्चों शिक्षा की ओर अग्रसर रखने की खातिर शिक्षा सामाग्री स्कूल बैग पेन कॉपी पानी की बॉटल और लंच बाक्स आदि वित्रित किया गया। शहर पश्चिमी के युवा नेता मयंक यादव जॉन्टी की ओर से ट्रान्सपोर्ट चैकी गरीबदास चैराहे के पास अखिलेश यादव के दिर्घायु को सुंदरकाण्ड ,भजन कीर्तन एवं भण्डारे मे गरीब असहाय रिक्शा ट्राली चालक व मजदूरों को भोजन कराकर अखिलेश यादव की लम्बी उम्र की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव, इसरार अन्जुम, महेन्द्र निषाद, बब्बन द्वबे, वजीर खाँ, महबूब उसमानी, सबीहा मोहानी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, ओ पी यादव, मुशीर अहमद, प्रमोद यादव, अब्दुल समद, नेम यादव, रमीज अहसन,क्षरीता मौर्या, इन्दू यादव, मंजू यादव, सवीता कैथवास, सुषमा यादव, रेनू बाल्मीकि, सुनीता यादव, मालती यादव संतोष निषाद, शिवशंकर विश्वकर्मा, पंकज साहु, विजय यादव, हरीशचंद्र श्रीवास्तव ,जय भारत यादव, सैय्यद मो० हामिद, मो० हसीब, मो० सऊद, ताहिर उमर, मो० जाहिद, रवि यादव, चन्द्रशेखर सिंह, सुधीर निषाद, विजय महतो, सोनू हेला, मंजीत कुमार हेला, छोटू पासी, सर्वज्ञ शुक्ला, नन्हे मंसूरी, अमर सिंह, विशाल सिंह आदि शामिल रहे।


No comments